1.गोलीय दर्पण के परावर्तन पृष्ठ को वृत्ताकार सीमा रेखा का व्यास कहलाता है
( A ) मुख्य फोकस
( B ) वक्रता त्रिज्या
( C ) प्रधान अक्ष
( D ) गोलीय दर्पण का द्वारक
उत्तर : ( B )
2. दंत विशेषज्ञ किस दर्पण का उपयोग मरीजों के दाँतों का बड़ा प्रतिबिंब देखने के लिए करता है ?
( A ) समतल दर्पण
( B ) अवतल दर्पण
( C ) उत्तल दर्पण
( D ) इनमें से सभी
उत्तर : ( B )
3. यदि किसी विम्ब का प्रतिविम्ब का आवर्द्धन ऋणात्मक है तो उस प्रतिविम्ब की प्रकृति क्या होगी ?
( A ) वास्तविक और उल्टा
( B ) वास्तविक और सीधा
( C ) आभासी और सीधा
( D ) आभासी और उल्टा
उत्तर : ( A )
4. निम्नलिखित में से कौन उत्तल दर्पण की फोकस दूरी है जिसकी वक्रता त्रिज्या 32 cm है ?
( A ) + 8 cm
( B ) -8 cm
( C ) + 16 cm
( D ) - 16 cm
उत्तर : ( C )
5. परावर्तन के नियम से निर्धारित होता है
( A ) आपतन कोण = परावर्तन कोण
( B ) परावर्तन कोण = अपवर्तन कोण
( C ) आपतन कोण = विचलन कोण
( D ) इनमें कोई नहीं
उत्तर : ( A )
6. हवा ( निर्वात ) में प्रकाश की चाल होती है
( A ) 3 x108 m / sec
( B ) 3x108 cm / sec
( C ) 3 × 10 % km / sec
( D ) 3 x108 mm / sec
उत्तर : ( A )
7. प्रकाश तरंग उदाहरण है
( A ) ध्वनि तरंग का
( B ) विद्युत - चुंबकीय तरंग का
( C ) पराबैंगनी तरंग का
( D ) पराश्रव्य तरंग का
उत्तर : ( B )
8. प्रकाश के परावर्तन के कितने नियम हैं ?
( A ) एक
( B ) दो
( C ) तीन
( D ) चार
उत्तर : ( B )
9. किस दर्पण में बड़ा प्रतिविम्ब बनता है ?
( A ) समतल
( B ) अवतल
( C ) उत्तल
( D ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : ( B )
10. गोलीय दर्पण में फोकसांतर एवं वक्रता - त्रिज्या के बीच संबंध है?
( A ) r= 2r
( B ) f = r
( C ) f=r/2
( D ) r = f/2
उत्तर : ( C )
11. सर्चलाइट का परावर्तक सतह होता है
( A ) उत्तल
( B ) अवतल
( C ) समतल
( D ) उत्तल और अवतल
उत्तर : ( B )
12. दाढ़ी बनाने में कौन - सा दर्पण उपयुक्त होता है ?
( A ) समतल
( B ) उत्तल
( C ) अवतल
( D ) इनमें कोई नहीं
उत्तर : ( C )
13. दर्पण सूत्र है
( A ) 1/V -1/U =1/f
( B ) 1/f +1/u = 1/v
( C )1/f+1/v= 1/u
( D ) 1/v +1/u =1/f
उत्तर : ( D )
14. किस दर्पण में केवल आभासी प्रतिबिंव वनेगा ?
( A ) समतल
( B ) अवलल
( C ) उत्तल
( D ) समतल तथा उत्तल
उत्तर : ( D )
15. समतल दर्पण में प्रतिबिंव की प्रकृति क्या होती है ?
( A ) वास्तविक
( B ) वास्तविक तथा सीधा
( C ) वास्तविक और उलटा
( D ) आभासी तथा बराबर
उत्तर : ( D )
16. गोलीय दर्पण की फोकस दूरी उसकी वक्रता त्रिज्या की
( A ) आधी होती है
( B ) दुगुनी होती है
( C ) तिगुनी होती है
( D ) चौथाई होती है
उत्तर : ( A )
17. किसी वस्तु का आवर्धित काल्पनिक प्रतिबिंब बनता है
( A ) अवतल दर्पण से
( B ) समतल दर्पण से
( C ) उत्तल दर्पण से
( D ) सभी दर्पण से
उत्तर : ( A )
18. एक उत्तल दर्पण में बना प्रतिबिंब हमेशा होगा
( A ) वास्तविक और हासित
( B ) काल्पनिक और हासित
( C ) वास्तविक और आवर्धित
( D ) काल्पनिक और आवर्धित
उत्तर : ( B )
19. ईंट एक प्रकार का क्या है ?
( A ) पारदर्शी पदार्थ
( B ) अपारदर्शी पदार्थ
( C ) पारभासी पदार्थ
( D ) कोई नहीं
उत्तर : ( B )
20. हमारी आँखें जो देख सकती हैं वे वस्तुएँ होती हैं
( A ) दीप्त
( B ) प्रदीप्त
( C ) दीप्त या प्रदीप्त
( D ) इनमें कोई नहीं
उत्तर : ( C )
21. एक मनुष्य समतल दर्पण की ओर 3 मीटर / सेकेण्ड की चाल से आ रहा है । मनुष्य को दर्पण में अपना प्रतिबिंब किस चाल से आता हुआ प्रतीत होगा ?
( A ) 3 मी / से
( B ) 1.5 मी / से
( C ) 6 मी / से
( D ) 4 मी / से
उत्तर : ( C )
22. संयुग्मी फोकस संभव है केवल
( A ) उत्तल दर्पण में
( B ) अवतल दर्पण में
( C ) समतल दर्पण में
( D ) साधारण काँच में
उत्तर : ( B )
23. एक उत्तल दर्पण की फोकस दूरी 20 सेमी है । इसकी वक्रता - त्रिज्या होगी
( A ) 10 सेमी
( B ) 15 सेमी
( C ) 20 सेमी .
( D ) 40 सेमी
उत्तर : ( D )
24. यदि किसी वस्तु को एक दर्पण के सामने निकट रखने पर प्रतिबिंब सीधा बने , किन्तु दूर रखने पर उल्टा प्रतिबिंब बने , तो वह दर्पण होगा
( A ) समतल दर्पण
( B ) अवतल दर्पण
( C ) उत्तल दर्पण
( D ) समतल - उत्तल दर्पण
उत्तर : ( B )
25. किसी दर्पण के सामने आप चाहे जितनी दूरी पर खड़े हों , आपका प्रतिबिंब सीधा ही बनता है । संभवतः , दर्पण है
( A ) केवल समतल
( B ) केवल अवतल
( C ) केवल उत्तल
( D ) समतल या उत्तल
उत्तर : ( D )
