बिहार बोर्ड परीक्षा तैयारी के लिए न0 -1 प्लेटफॉर्म । हमारे चैनल पर बिहार बोर्ड परीक्षा की तैयारी कराया जाता है। हमसे जुड़े रहने के लिए चैनल को subscribe करें।
" भारत संसाधन एवं उपयोग " भुगोल महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर । geography bhi objective question class 10th ,bihar board class 10 geography lesson 1 ,chapter 1 geography objective question ,crash education ,bihar board class 10th geography।
1. कोयला किस प्रकार का संसाधन है ?
( A ) अनवीकरणीय
( B ) नवीकरणीय
( C ) जैव
( D ) अजैव
उत्तर : ( A )
2. सौर ऊर्जा निम्नलिखित में से कौन - सा संसाधन है ?
( A ) मानवकृत
( B ) पुन : पूर्ति योग्य
( C ) अजैव
( D ) अचक्रीय
उत्तर : ( B )
3. तट रेखा से कितने किमी क्षेत्र सीमा अपवर्जक आर्थिक क्षेत्र कहलाता है ?
( A ) 100 N.M.
( B ) 200 N.M.
( C ) 150 N.M.
( D ) 250 N.M.
उत्तर : ( B )
4. समुद्री क्षेत्र में राजनैतिक सीमा के कितने किमी क्षेत्र तक राष्ट्रीय सम्पदा निहित है ?
( A ) 10.2 किमी
( B ) 15.5 किमी
( C ) 12.2 किमी
( D ) 19.2 किमी
उत्तर : ( C )
5. लौह - अयस्क किस प्रकार का संसाधन है ?
( A ) नवीकरण योग्य
( B ) जैव
( C ) प्रवाह
( D ) अनवीकरण योग्य
उत्तर : ( D )
6. ज्वारीय ऊर्जा निम्नलिखित में से किस प्रकार का संसाधन है ?
( A ) अजैव
( B ) चक्रीय
( C ) पुनःपूर्ति योग्य
( D ) मानवकृत
उत्तर : ( C )
7. पवन ऊर्जा किस प्रकार का संसाधन है ?
( A ) अनवीकरणीय
( B ) जैव
( C ) नवीकरणीय
( D ) व्यक्तिगत
उत्तर : ( C )
8. निम्नलिखित में कौन प्रवहनीय संसाधन है ?
( A ) नदी
( B ) पेट्रोल
( C ) कोयला
( D ) वन
उत्तर : ( A )
9. इनमें कौन सबसे कीमती अनवीकरणीय संसाधन है ?
( A ) जल
( B ) पवन
( C ) वन -
( D ) खनिज
उत्तर : ( D )
10. इनमें किस प्राकृतिक संसाधन का भंडार सीमित है?
( A ) समुद्री ऊर्जा
( B ) कोयला
( C ) पवन ऊर्जा
( D ) सौर ऊर्जा
उत्तर : ( B )
11. संसाधन के रूप में किसी पदार्थ का अस्तित्व किसपर निर्भर करता है ?
( A ) मूल्य
( B ) मात्रा
( C ) उपयोगिता
( D ) मूल्यांकन
उत्तर : ( C )
12. संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग का प्रस्ताव किस वर्ष आया ?
( A ) 1987
( B ) 1991
( C ) 1968
( D ) 1975
उत्तर : ( C )
13. सार्वजनिक स्थान पर बना मंदिर किस प्रकार का संसाधन होता है ?
( A ) व्यक्तिगत
( B ) सामुदायिक
( C ) राष्ट्रीय
( D ) अजैव
उत्तर : ( B )
14. लिमिट्स टू ग्रोथ ' नामक पुस्तक किस वर्ष प्रकाशित हुई ?
( A ) 1972
( B ) 1982
( C ) 1975
( D ) 1990
उत्तर : ( A )
15. 1992 में रियो डी जेनेरो में कौन - सा सम्मेलन हुआ था ?
( A ) महाद्वीपीय
( B ) जनसंख्या
( C ) जलवायु '
( D ) पृथ्वी
उत्तर : ( D )
16. राजस्थान में किस संसाधन की कमी है ?
( A ) सौर ऊर्जा
( B ) पवन ऊर्जा
( C ) जल ऊर्जा
( D ) पशु ऊर्जा
उत्तर : ( C )
17. " संसाधन होते नहीं बनते हैं । " किनका कथन है ?
( A ) महात्मा गाँधी
( B ) जिम्मरमैन
( C ) अन्ना हजारे
( D ) मेघा पाटेकर
उत्तर : ( B )
18. IPCC ( इंटरगवर्नमेंटल पैनल ऑन क्लाइमेट चेंज ) का मुख्यालय निम्नांकित में किस नगर में अवस्थित है ?
( A ) न्यूयॉर्क
( B ) जेनेवा
( C ) बुडापेस्ट
( D ) लंदन
उत्तर : ( B )
19. ' स्मॉल इज ब्यूटीफुल ' किनकी रचना है ?.
( A ) ब्रुन्टलैंड
( B ) आर . के . नारायण
( C ) डी . सुब्बाराव
( D ) शुमेसर
उत्तर : ( D )
20. क्योटो सम्मेलन कब हुआ था ।
( A ) 1996
( B ) 1997
( C ) 1998
( D ) 1999
उत्तर : ( B )
21. किसने कहा था कि " हमारे पास पेट भरने के लिए है , परंतु पेटी भरने के लिए नहीं । "
( A ) सुभाषचन्द्र बोस
( B ) लाल लाजपत राय
( C ) महात्मा गाँधी
( D ) डॉ . राजेन्द्र प्रसाद
उत्तर : ( C )
22. पर्यावरण संरक्षणहेतु पहला विश्व शिखर सम्मेलन कहाँ हुआ था ।
( A ) न्यूयॉर्क
( B ) जेनेवा
( C ) स्टॉकहोम
( D ) बुडापेस्ट
उत्तर : ( C )

